सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
कलियर, 5 अगस्त 2026। संवाददाता।
आगामी उर्स मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली कलियर परिसर में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान एसपी देहात ने उर्स मेले में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में जायरीनों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने मेले के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग की जरूरत बताई।
आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत आज दिनांक 05.08.2026 को कोतवाली कलियर प्रांगण में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी व क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठ का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से उर्स मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक/पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा करने हुए उक्त व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से सहयोग मांगा गया। सभी के द्वारा पूरे मनोयोग के साथ आपेक्षित सहयोग करने का वादा किया।
बैठक में मौजूद उर्स मेला कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! विष्णु घाट पर डूब रहे 2 कांवड़ियों को PAC ने बचाया
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

