हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय नारसन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने संयुक्त रूप से की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत नारसन विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा पखवाड़ा शिविर का राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 264 क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा 20 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है और सेवा पखवाड़ा इसी सोच का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं तथा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता एवं सशक्त भू-कानून लागू किया जाना प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 36 पात्र व्यक्तियों के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के से लाभन्वित किया गया तथा वैल्यू चैन हेतु एनआरएलएम के तहत श्री गणेश स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रुपये धनराशि का चेक उपलब्ध कराया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कोमल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार में विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरा, मलबे में फंसे 4 लोगों को फायर सर्विस ने सुरक्षित निकाला…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

