रणसूरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद को गिरफ्तार करती लक्सर पुलिसरणसूरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद को गिरफ्तार करती लक्सर पुलिस

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर (फरमान खान)। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित ग्राम रणसूरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब डेढ़ माह से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे से नहीं बच सका। न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए जाने और गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराए जाने के बावजूद वह पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर लक्सर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को ग्राम रणसूरा निवासी गुफरान ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 450/2026 दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी जाहिद पुत्र यासीन गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय से उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कराया गया और गांव में मुनादी भी कराई गई। इसके बावजूद वह पुलिस से बच नहीं सका। सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने रणसूरा गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, चौकी प्रभारी भिक्कमपुर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश की रणनीति के बल पर फरार आरोपी तक पहुंच बनाकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच के दौरान फरार आरोपी जाहिद पुत्र यासीन गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने न्यायालय से उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कराया और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए गांव में मुनादी भी कराई गई। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर बना रहा।

सोमवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर लक्सर पुलिस ने रणसूरा गांव में दबिश देकर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, चौकी प्रभारी भिक्कमपुर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली तथा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश की रणनीति के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –कांगड़ी श्यामपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, तीन लोगों की मौत कई घायल…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *