BPSC परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर SDM बनीं साहिबा खान की उपलब्धि पर सम्मान और बधाईBPSC परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर SDM बनीं साहिबा खान की उपलब्धि पर सम्मान और बधाई

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

सहारनपुर/बेहट। मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए थाना बेहट क्षेत्र के पिठौरी गांव की बेटी साहिबा खान ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त कर उपजिलाधिकारी (SDM) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

साहिबा खान की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि को बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करना उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार, साहिबा खान वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी खालिद अली खान की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और निरंतर अध्ययन को दिया है। साहिबा का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।\

साहिबा खान

साहिबा खान का ननिहाल बेहट क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पिठौरी गांव से लेकर कैलाशपुर तक जश्न का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा साहिबा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिबा की उपलब्धि आज की युवा पीढ़ी, विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

वरिष्ठ पत्रकार नौशाद खान की ओर से साहिबा खान एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

“साहिबा खान की यह ऐतिहासिक सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और उसे पाने का जुनून हो, तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। मैं साहिबा खान और उनके माता-पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आशा है कि वह प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य करेंगी। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिलेगी।”

— नौशाद खान , वरिष्ठ पत्रकार

साहिबा खान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से वह समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बधाई दी है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

साहिबा खान की सफलता एक बार फिर यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवा भी अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें –भाकियू अंबावत में नहीं बदलेगा नेतृत्व! सचिन चौधरी पर फिर जताया भरोसा, अफवाहों पर लगा विराम…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *