सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्टर जतिन
हरिद्वार, 16 मई 2026। कोतवाली नगर पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिव की पौड़ी घाट के सामने झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे युवक को दबोच लिया। आरोपी के पास से नगदी और सट्टा सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
इसी क्रम में 16 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव की पौड़ी घाट के सामने झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र मनोज गुप्ता निवासी कृष्णा गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉकेट डायरी, एक पेन और ₹1420 नगद बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में सट्टेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल पवनीश कवि और कांस्टेबल शिवानंद शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध सट्टेबाजी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
यह भी पढ़ें– दो साल से फरार चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

