सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्टर जतिन
हरिद्वार, 16 मई 2026। कोतवाली रुड़की पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला अपराधों पर सख्त संदेश माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम जबरदस्तपुर ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर अपनी पुत्री की संदिग्ध मौत की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी बीच 16 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लंढौरा चौक क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर, हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल रणबीर शामिल रहे। हरिद्वार police की इस कार्रवाई को दहेज उत्पीड़न और महिला अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें–शिव की पौड़ी घाट पर सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

