बिहार से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लाई हरिद्वार पुलिस टीम।बिहार से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लाई हरिद्वार पुलिस टीम।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर जतिन

हरिद्वार, 16 मई 2026। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे चोरी के मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शिवालिक नगर क्षेत्र में चोरी करने और होटल का बिल दिए बिना फरार होने का आरोप था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में शिवालिक नगर क्षेत्र निवासी आकाश द्वारा कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि बिहार निवासी युवक और युवती ने उनके घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। साथ ही दोनों आरोपी होटल का बिल चुकाए बिना भी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई भी कराई थी, बावजूद इसके आरोपी गिरफ्त से बाहर थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर आरोपियों की तलाश तेज की। पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी और तकनीकी जानकारी के आधार पर बिहार में आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

इसके बाद पुलिस टीम बिहार के बक्सर जिले पहुंची और वहां आरोपी के घर पर दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली, थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि आरोपी युवती मौके पर नहीं मिली, जिस पर पुलिस ने उद्घोषणा चस्पा करने की कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही फरार युवती की तलाश में भी लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल हरीश राणा और महिला कांस्टेबल बबीता शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें– सांसद निधि से 25 लाख की लागत से तैयार होगी फिटनेस सुविधा पुलिस जवानों और परिवारों को मिलेगा लाभ…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *