हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तारहरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

ज्वालापुर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सक्रिय ज्वालापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल सहित दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 20 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने दुर्गा चौक स्थित ऊंचा पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान आरोपी की पहचान फरहान उर्फ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, कांस्टेबल महावीर और कांस्टेबल कर्मवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता और सक्रियता के चलते यह कार्रवाई सफल हो सकी। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं नशा तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें– अवैध खनन पर SSP नवनीत सिंह की बड़ी कार्रवाई, आरक्षी निलंबित

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *