भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कार्रवाईभगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

भगवानपुर/हरिद्वार: भगवानपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को कोतवाली भगवानपुर में पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है, को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच तेज की।

पुलिस को 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास छापेमारी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र फरमान निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन (सहारनपुर), आजम पुत्र तहसीन निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर, शोयब पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम शाहपुर भगवानपुर तथा उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम शाहपुर भगवानपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें हरिद्वार में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *