रिपोर्टर-जतिन कुमार
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 16 मार्च।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और आवश्यक स्वीकृतियां तुरंत जारी की जाएंगी।
बैठक में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही आधुनिक तकनीक से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुंभ मेले से जुड़ी 33 स्थायी परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनमें सड़क, पुल, घाट, जलापूर्ति और सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें–ईद पर्व से पहले रानीपुर पुलिस की शांति बैठक, अफवाहों से दूर रहने की अपील…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

