सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
पथरी/हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात ग्राम बोडाहेड़ी में दो व्यक्ति आपस में विवाद कर झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही उनका चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद (48 वर्ष) पुत्र इब्राहिम और फैजान (18 वर्ष) पुत्र शहजाद, निवासी ग्राम बोडाहेड़ी, थाना पथरी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें– हरिद्वार में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

