पथरी गैंगरेप मामले के खुलासे के बाद जानकारी देती हरिद्वार पुलिसपथरी गैंगरेप मामले के खुलासे के बाद जानकारी देती हरिद्वार पुलिस

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार 2026 जिले के पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट के चर्चित मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार दबिश, तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

दिनांक 12-7-2026 की रात 03 लडके सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फुलगढ के जंगल की तरफ आये ओर एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर चले गये। जंगल के पास पहले से ही 03 लडके शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 03 लड़कों ने फोन कर 03 लडके ओर बुला लिये। जिसके बाद सभी लड़के , लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में चले गए ओर 04 लडको ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 02 अन्य लडके लडकी को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये। जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लडके लडकी को जंगल में छोड़कर भाग गये।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद थाना पथरी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और घटना के अनावरण के निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी और संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया, जिससे जांच को गति मिली।

दिनांक 13-7-2026 को सुल्तानपुर निवासी वादी द्वारा थाना हाजा पर आकर एक प्रा पत्र स्वयं की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप होने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। संगीन वारदात को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को घटना का अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिऐ गये। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। 17 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फुलगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तत्काल घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने पर एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर वैज्ञानित साक्ष्य एकत्रित किए गए। गठित की गई तीन पुलिस टीमों ने बारीकी से पूरे मामले को देखते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा हर सम्भावित स्थानो पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दिनांक 17-7-20026 ‌को मुखबिर की सूचना पर फुलगढ के जंगल में दबिश देकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्ध ने लडकी के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। सभी आरोपियों को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही सभी को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान—मोहित कुमार (25 वर्ष) सुमित (25 वर्ष) आशु (22 वर्ष) शुभम (22 वर्ष) महेश उर्फ मंत्री (29 वर्ष) आकाश (23 वर्ष) सभी निवासी ग्राम फुलगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पथरी थाना क्षेत्र में दर्ज इस गंभीर मामले में हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही दिनों के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के निर्णय के अधीन होगा।

यह भी पढ़ें – दरगाह साबिर के पास जायरीन से अभद्र व्यवहार की सूचना पर हरिद्वार पुलिस सक्रिय बीएनएसएस…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *