नई दिल्ली Railway Station पर दर्दनाक भगदड़, 18 की मौत, 10 से अधिक घायल18 की मौत, 10 से अधिक घायल

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

New Delhi Railway Station पर दर्दनाक भगदड़, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 14 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का मुख्य कारण स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात बताया जा रहा है। महाकुंभ में स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का आना जारी है, जिससे रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि सरकार और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन इतनी भारी भीड़ को संभालना मुश्किल साबित हो रहा है।

रेल मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2.5 लाख और सामान्य रूप से घायलों को ₹1 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।

मृतकों की सूची:

1. नीरज (वैशाली, बिहार)2. शांतिदेवी (नवादा, बिहार)3. पूजा कुमार (नवादा, बिहार)4. संगिता मलिक (भिवानी, हरियाणा)5. पूनम महावीर (एन्क्लेव, दिल्ली)6. ममता झा (नांगलोई, दिल्ली)7. रिया सिंह (सागरपुर, दिल्ली)8. बेबी कुमारी (बिजवासन, दिल्ली) 9. मनोज (नांगलोई, दिल्ली)10. आहादेवी (बक्सर, बिहार)11. पिंकी देवी (संगम विहार, दिल्ली) 12. शीला देवी (सरिता विहार, दिल्ली)13. व्योम (बवाना, दिल्ली)14. पूनम देवी (सारण, बिहार)15. ललिता देवी (परना, बिहार)16. सुरुचि (मुजफ्फरपुर, बिहार) 17. कृष्णा देवी (समस्तीपुर, बिहार)18. विजय साह (समस्तीपुर, बिहार)

रेलवे और दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉 PM मोदी लौट रहे स्वदेश, दूसरी ओर अमेरिका से 119 भारतीयों की वापसी जारी Trump Policy

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *