ऑपरेशन कालनेमि के तहत तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बरामद नकदी और गिरफ्तार आरोपी के साथ हरिद्वार पुलिसऑपरेशन कालनेमि के तहत तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बरामद नकदी और गिरफ्तार आरोपी के साथ हरिद्वार पुलिस

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार | 2026 उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तंत्र-मंत्र और धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले कथित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन और कथित तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी “AGHORA” नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसे में लेते थे और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ तथा कथित चमत्कारों के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते थे। मामले की जांच जारी है और अन्य राज्यों में भी इनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर संचालित किए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए धार्मिक आस्था, तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का फायदा उठाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का मात्र 24 घंटे के भीतर राजफ़ाश करने में कामयाबी हासिल की। हरिद्वार पुलिस के अनुसार धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का दुरुपयोग कर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ राज्य स्तर पर “ऑपरेशन कालनेमि” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में इस कथित ठगी गिरोह का खुलासा किया।

ऑपरेशन कालनेमि के तहत तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बरामद नकदी और गिरफ्तार आरोपी के साथ हरिद्वार पुलिस

दिनांक 16.07.2026 की रात लगभग साढ़े नौ बजे डायल-112 के माध्यम से थाना श्यामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मन्नत ढाबा, चण्डी माता मंदिर के पास एंडेवर कार में सवार महिला व पुरुष एक व्यक्ति से ₹4,60,000 की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी पिकेट एवं चेक पोस्टों को अलर्ट मोड पर करते हुए क्षेत्र में व्यापक चैकिंग एवं नाकाबंदी कराई गई तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के प्रयास शुरु किए गए। दिनांक 17.07.2026 को पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) के शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0-78/2026, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 की रात लगभग साढ़े नौ बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास स्थित मन्नत ढाबा क्षेत्र में एंडेवर कार में सवार कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की कथित ठगी कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस सक्रिय हो गई और जिले के सभी चेक पोस्ट तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई। अगले दिन हरियाणा के सोनीपत निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर थाना श्यामपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। ठगी के आरोपियो द्वारा “AGHORA” नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित किया जा रहा था जिसके माध्यम से ये गिरोह तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ एवं कथित चमत्कारों से संबंधित वीडियो अपलोड कर आमलोगों/ सोशल मीडिया यूजर्स को अपने झांसे में लेता था। वीडियो से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं, कथित भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा एवं अंधविश्वास से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए गिरोह से संपर्क करते थे।

पुलिस के मुताबिक हरियाणा निवासी पीड़ित भी सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों के संपर्क में आया। उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए बुलाया गया। आरोपियों ने कथित पूजा का खर्च 4.60 लाख रुपये बताया। योजना के अनुसार पीड़ित को एक लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा गया और नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा सामग्री लाने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी तरह गिरोह के झांसे में आकर हरियाणा निवासी पीड़ित को चण्डी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए आया था जिसका खर्चा ₹4,60,000 बताया गया। तय योजना के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को एक लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा तथा नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, डिजिटल निगरानी, मैनुअल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी और अन्य सूचना तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। धार्मिक आस्था का गैरवाजीब फायदा उठाकर की गई इस ठगी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश व जांच में जुटी पुलिस ने बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ गहराई से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। डिजिटल/मैनुअल पुलिसिंग का संतुलन बनाते हुए पुलिस टीम ने माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से दो पुरुष एवं एक महिला संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया 4,55,000 रुपये नकद आईफोन 17 प्रो मैक्स सफेद रंग की एंडेवर कार तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त मिट्टी का मटका पूजा सामग्री एवं अन्य वस्तुएं बरामदगी को पुलिस ने केस का महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया है। पूछताछ में इस ठगी गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया एवं यूट्यूब के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें अंधविश्वास एवं भय का शिकार बनाते थे तथा पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये एवं आभूषण हड़प लेते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित मोन्टी जोशी एक महिला (देहरादून निवासी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, यूट्यूब या अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर तंत्र-मंत्र, चमत्कार या विशेष पूजा के नाम पर धन मांगने वाले लोगों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित पुत्र श्रवण सिंह उर्फ नमो शान्त शर्मा, निवासी मोहल्ला चारजान, कस्बा मंडावर, जनपद बिजनौर, उम्र 31 वर्ष, हाल निवासी चन्द्रमणी, देहरादून। मोन्टी जोशी पुत्र मुनेश कुमार जोशी, निवासी सब्जी मंडी के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष युवती निवासी थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी तुनुवाला, भद्रकाली, देहरादून उम्र 31 वर्ष

    हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब के माध्यम से कथित तंत्र-मंत्र और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों तथा नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें – कांवड़ मेला 2026 गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण समय पर तैयारियां पूरी…

    उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

     यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

    यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

    By ATHAR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *