लक्सर में माइनिंग टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में कार्रवाई करती हरिद्वार पुलिसलक्सर में माइनिंग टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में कार्रवाई करती हरिद्वार पुलिस

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर (फरमान खान)

लक्सर/हरिद्वार | 2026 अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माइनिंग टीम पर हुए हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद सभी आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाया गया। यह कार्रवाई उस मामले में हुई है जिसमें खनन विभाग की जांच टीम पर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।

दिनांक 13.07.2026 को वादी तेजा साई पुत्र श्री निवासी प्रसाद राव निवासी नागार्जुन नगर आन्ध्र प्रदेश हाल फील्ड टीम इन्चार्ज K.R.B.M.L.P. लक्सर हरिद्वार द्वारा थाने पर ग्राम मुण्डाखेडा में माइंनिग टीम पर जान से मारने की नियत से सड़क सारेआम हमला करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को फील्ड टीम इंचार्ज तेजा साई ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम मुंडाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की जांच के दौरान कुछ लोगों ने माइनिंग टीम को रोककर हमला किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कई दिनों तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश जारी रही। पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई— दीपक कुमार पुत्र श्यामलाल, निवासी रायसी, लक्सर सारुन पुत्र शराफत, निवासी केडी खुर्द, लक्सर रामू पुत्र जगपाल, निवासी कंकरखाता, लक्सर हरविन्द्र पुत्र ललित पंवार, निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, लक्सर पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार जिले में पिछले कुछ समय से अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है। इसी दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सरकारी टीमों पर हमला करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

माइनिंग टीम पर हुए हमले को गम्भीरता से लेते हुये SSP हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 21-07-26 को छापेमारी कर घटना में शामिल 04 आरोपितों को हिरासत में लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

माइनिंग टीम पर हमले के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी को हरिद्वार पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले की विवेचना अभी जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – लक्सर में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जुटे हजारों लोग विधायक मोहम्मद शहजाद ने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाया अभियान का आह्वान…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *