सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को विधानसभा खानपुर के चार मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने विधानसभा खानपुर के मतदेय स्थल संख्या 36 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला, 71 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी, 114 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर और 172 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने गुरुवार को विधानसभा खानपुर के अंतर्गत चार मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा खानपुर के मतदेय स्थल संख्या 36 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला, 71 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी, 114 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर तथा 172 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा का भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल ने एईआरओ एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने कहा
कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम किसी भी स्थिति में सूची में शामिल न किया जाए।
आयुक्त ने एईआरओ एवं बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं के नाम में कोई त्रुटि एवं पते में एवं मतदाता की मृत्यु एवं मतदाता का स्थान परिवर्तन होने आदि का संबंध में संबंधित राजनैतिक दलों द्वारा संबंधित क्षेत्र के लिए नियुक्त किए बीएलए 2 का सहयोग ले तथा संबंधित मतदाता की पहचान कराई जाए,ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो एव अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।
पात्र मतदाता का नाम किसी भी दशा में न हटे
निरीक्षण के दौरान आयुक्त आनंद स्वरूप ने एईआरओ और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि
मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि वह एसआईआर के कार्य में सजगता के बूथ लेवल आफिसर्स का पूर्ण सहयोग करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, संबंधित एईआरओ, बीएलओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नाम, पता और मृत मतदाताओं की जानकारी की जांच के निर्देश
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के नाम या पते में किसी तरह की त्रुटि है, अथवा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो अपना स्थान बदल चुके हैं, उनकी जानकारी का सत्यापन किया जाए।
इस कार्य में संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 का सहयोग लेने और संबंधित मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पात्र व्यक्ति का नाम गलती से सूची से न हटे और अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।आयुक्त ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, संबंधित एईआरओ, बीएलओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें–नेपाल में जल प्रलय का असर चंपावत में SDRF हाई अलर्ट शारदा नदी को लेकर एडवाइजरी…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

