'एक देश, एक चुनाव' पर संयुक्त संसदीय समिति की दूसरी बैठक 31 जनवरी कोदूसरी बैठक 31 जनवरी को

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

नई दिल्ली । ‘एक देश – एक चुनाव’ के लिए तैयार किए गए दो विधेयकों की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की दूसरी बैठक 31 जनवरी को होगी। यह जानकारी लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कार्यक्रम से मिली है।

संशोधन विधेयकों पर होगी चर्चा

हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए गए संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक को समिति के पास भेजा गया था। आगामी बैठक में इन विधेयकों की जांच के लिए प्रक्रिया और विधियों पर चर्चा की जाएगी।

पहली बैठक में क्या हुआ था?

समिति की पहली बैठक 8 जनवरी को आयोजित हुई थी। इस दौरान विधि और न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने विधेयकों पर जानकारी दी थी। बैठक में विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा हुई।विपक्षी सदस्यों ने इसे संविधान और संघवाद की मूल भावना पर हमला बताया। भाजपा सांसदों ने इसे जनमत का प्रतिबिंब करार दिया।

सभी सांसदों को रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट के 18,000 पन्नों का एक ट्रॉली बैग दिया गया, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी संस्करण, 21 अतिरिक्त दस्तावेज, और सॉफ्ट कॉपी शामिल थी।

समिति में शामिल सदस्य

इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं। 39 सदस्यीय समिति में सभी प्रमुख दलों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें:

प्रियंका गांधी (कांग्रेस)

संजय झा (जेडीयू)

श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)

संजय सिंह (आप)

कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले (टीएमसी)

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनिल बलूनी, बांसुरी स्वराज, और संबित पात्रा भी समिति के सदस्य हैं। समिति में लोकसभा के 27 सदस्य और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल हैं।

संख्या में वृद्धि

सरकार ने समिति के सदस्यों की संख्या 31 से बढ़ाकर 39 कर दी है, ताकि सभी इच्छुक सियासी दल इस महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉 वीर गिरवाली में जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए 1.20 करोड़…

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *