थाना कलियर पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी और बरामद सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल।"थाना कलियर पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी और बरामद सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल।"

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार | कलियर हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। थाना कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं और उन्होंने दो दिन पहले सोहलपुर रोड क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल वाहन चोरी की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी मजबूती मिली है।

दिनांक 07.07.26 को वादी जावेद निवासी ग्राम बेड़पुर कलियर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स रंग काला नीला रजि0 न0 UK 08 AB 3559 को अज्ञात चोरो द्वारा सोहलपुर रोड स्थित खेत से चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर रही पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 07.07.26 को मुखबिर की सूचना पर एनआईसी कॉलेज धनोरी व तिरछापुल के बीच बावन दर्रा जाने वाली लिंक रोड़ से दो वाहन चोरों को चुराई गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को ग्राम बेड़पुर, कलियर निवासी जावेद ने थाना कलियर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UK08 AB 3559) सोहलपुर रोड स्थित खेत के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एनआईसी कॉलेज धनौरी और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक रोड पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। जब मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच की गई तो पुष्टि हुई कि यह वही बाइक है जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाना कलियर में दर्ज हुई थी।

लिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपियों का किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से भी संबंध है या नहीं।

संदीप कुमार पुत्र – तेलूराम
निवासी – ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार
आयु – 27 वर् विशाल कुमार पुत्र – तेलूराम निवासी – ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार आयु – 21 वर्ष दोनों आरोपी आपस में भाई बताए जा रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सुरक्षा लॉक का प्रयोग करें, सुनसान स्थानों पर वाहन खड़ा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का अन्य मामलों से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – सिडकुल में तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार साथी पहले ही जा चुका है जेल…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *