सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
हरिद्वार :नगर निगम हरिद्वार के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 वार्डों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी।
मेयर चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
मेयर पद के लिए भाजपा की किरण जैसल ने कांग्रेस की अमरेश देवी बलियान को भारी अंतर से हराया। किरण जैसल को 72,741 वोट मिले, जबकि अमरेश देवी को 44,186 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी ने 28,555 मतों से जीत दर्ज कर मेयर पद पर कब्जा किया।
वार्ड पार्षदों का प्रदर्शन
भाजपा ने नगर निगम के 60 वार्डों में से 49 पर कब्जा जमाया। कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की।
वार्डों में भाजपा का दबदबा:
1. वार्ड 1 सप्तऋषि से भाजपा के आकाश भाटी ने 400 मतों से जीत दर्ज की।
2. वार्ड 6 भीमगोडा से भाजपा के सुमित चौधरी ने कांग्रेस के कैलाश भट्ट को हराया।
3. वार्ड 19 खन्नानगर से भाजपा की मोनिका सैनी ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की।
4. वार्ड 43 पांवधोई से भाजपा के हरविंदर विक्की विजयी रहे।
5. वार्ड 56 हनुमंतपुरम से भाजपा के यादराम वालिया ने जीत दर्ज की।
कांग्रेस के प्रमुख प्रदर्शन:
1. वार्ड 4 खड़खड़ी से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ दोबारा जीते।
2. वार्ड 39 लोधामंडी से कांग्रेस की शबाना मंसूरी विजयी रहीं।
3. वार्ड 58 राजा गार्डन से कांग्रेस के सुमित त्यागी ने जीत दर्ज की।
निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत:
1. वार्ड 44 त्रिमूर्तिनगर से निर्दलीय अहसास अंसारी विजयी हुए।
2. वार्ड 60 हरिलोक से निर्दलीय आकर्षिका शर्मा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 51 में जीत की खुशी:

कांग्रेस की हीना अंसारी ने वार्ड 51 घोसियान से जीत दर्ज की। उनकी जीत पर वार्ड में जश्न का माहौल रहा।

मिठाइयां बांटी गईं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकर्रम अंसारी भी जीत के इस जश्न में शामिल हुए।
चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया:
भाजपा की इस शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दूसरी ओर, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज की।
निगम चुनाव का संदेश:
हरिद्वार नगर निगम चुनाव के नतीजे यह दर्शाते हैं कि जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। साथ ही, निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति का एहसास कराया।
सभी वार्ड की सूची ये बने वार्ड पार्षद
वार्ड नंबर 1 सप्तऋषि से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते, उन्होंने निर्दलीय अनिल मिश्रा को हराया है।वार्ड नंबर 2 भूपतवाला से भाजपा की सुनीता देवी विजय।वार्ड नंबर 3 दुर्गानगर से भाजपा सूर्यकांत शर्मा।वार्ड नंबर 4 खड़खड़ी कांग्रेस से महावीर वशिष्ठ दोबारा जीते।वार्ड नंबर 5 श्रीगंगाधर महादेवनगर में त्रिकोणीय मुकाबले के दौरान भाजपा के अनिल वशिष्ठ ने जीत दर्ज की है।वार्ड नंबर 6 भीमगोडा से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी चुनाव जीते हैं, उन्होंने कांग्रेस के कैलाश भट्ट को हराया है।वार्ड नंबर 7 हरकी पैड़ी से भाजपा की श्रुति खेवड़िया ने 1400 मतों के अंतर से जीती हैं।वार्ड नंबर 8 गउघाट से हिमांशु गुप्ता ने कांग्रेस से जीत हासिल की है, यहां पर भाजपा से हिमांशु को हराया है।वार्ड नंबर 9 ब्रह्मपुरी से सोहित सेठी ने कॉन्ग्रेस से जीत दर्ज की है।वार्ड 10 बिल्वकेश्वर से बीजेपी के सचिन कुमार जीते।वार्ड 11 श्रवणनाथ नगर से बीजेपी के दीपक शर्मा जीते, यहां पर कांग्रेस के पार्षद राजीव भार्गव को हराया है।वार्ड 12 निर्मला छावनी से भाजपा मंजू रावत ने जीत दर्ज की है।वार्ड 13 मायापुर से भाजपा के ईष्टदेव सोनी जीतीं।वार्ड 14 ऋषिकुल से भाजपा के ललित रावत चुनाव जीतें है।वार्ड 15 विवेक विहार से कांग्रेस के विक्की भूषण जीते है, यहां पर भाजपा के पार्षद को हराया है।वार्ड नंबर 16 शिवलोक से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल जीती हैं।वार्ड नंबर 17 टिबड़ी से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी जीती है।वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी में भाजपा की ममता नेगी ने जीत दर्ज की है।वार्ड नंबर 19 खन्नानगर में भाजपा की मोनिका सैनी ने कांग्रेस की टंडन को हराकर जीत दर्ज की हैं, यह वार्ड पूर्व मंत्री मदन कौशिक का गृह वार्ड है। वार्ड 20 आवास विकास में भाजपा के राजेश शर्मा ने जीत दर्ज की है। वार्ड 21 शारदा नगर में भाजपा की पिंकी चौधी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 22 आर्यनगर में भाजपा की सपना शर्मा जीत गई है।वार्ड 23 रामनगर में भाजपा की आशी भारद्वाज ने जीत दर्ज की।वार्ड 24 —कृष्णानगर में भाजपा के सरदार परमजीत सिंह गिल ने जीत दर्ज की है।वार्ड 25 — आचार्यान में भाजपा की एकता गुप्ता ने जीत दर्ज की।वार्ड 26 संदेश नगर में भाजपा के शुभम मैंडोला ने जीत दर्ज की है।वार्ड 27 लाटोवाली में भाजपा के सुनील अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।वार्ड 28 — राजघाट में भाजपा के मुकुल पाराशर ने जीत दर्ज की है।वार्ड 29 — कुम्हारघड़ा में भाजपा के प्रशांत सैनी जीते है।वार्ड 30 — चौक बाजार में भाजपा के सचिन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।वार्ड 31 — रविदास बस्ती में भाजपा के भूपेंद्र कुमार चुनाव जीते।वार्ड 32 — नाथनगर में भाजपा के अनुज सिंह ने जीत दर्ज की है।वार्ड 33 शास्त्रीनगर में कांग्रेस के सुनील कुमार सिंह जीते।वार्ड 34 अंबेडकरनगर में भाजपा की निशा देवी जीती।वार्ड 35 कड़च्छ में कांग्रेस की अंजू जीती।वार्ड 36 तेलियान में भाजपा की मोनिका गिहार जीती।वार्ड 37 कोटरावान में कांग्रेस के नोमान अंसारी जीते।वार्ड 38 मेहतान में भाजपा की अन्नू मेहता जीती। वार्ड 39 — लोधामंडी में कांग्रेस की शबाना मंसूरी जीती। वार्ड 40 पीठ बाजार में निर्दलीय जहाँ अनसारा कुरैशी जीती। वार्ड 41 कस्साबान में कांग्रेस के अरशद ख्वाजा जीते। वार्ड 42 वाल्मीकि बस्ती में कांग्रेस की कृतिका जीती। वार्ड 43 पांवधोई में भाजपा के हरविंदर विक्की जीते।वार्ड 44 त्रिमूर्तिनगर में निर्दलीय अहसास अंसारी पत्रकार जीते।वार्ड 45 तपोवन नगर में भाजपा के योगेंद्र सैनी जीते।वार्ड 46 नीलखुदाना में कांग्रेस केवार्ड 47 पांडेवाला में निर्दलीयआदेश सैनी जीते।वार्ड 48 चाकलान में भाजपा के आशुतोष चक्रपाणी जीते।वार्ड 49 लक्कडहारान में भाजपा को हराकर निर्दलीय तन्मीय शोत्रीय जीती।वार्ड 50 मैदानियान में कांग्रेस की नीलोफर अंसारी जीती।वार्ड 51 घोसियान में कांग्रेस की हीना अंसारी जीती।वार्ड 52 अहबाबनगर में भाजपा के सुनील कुमार पांडे जीते।वार्ड 53 विष्णुलोक में भाजपा के हितेश चौधरी जीते।वार्ड 54 गुरुकुल में भाजपा के नागेंद्र राणा जीते।वार्ड 55 शिवपुरी में भाजपा के मनोज प्रालिया जीते।वार्ड 56 हनुमंतपुरम में भाजपा के यादराम वालिया जीते।वार्ड 57 जगजीतपुर में सन्नी ने जीत दर्ज की।वार्ड 58 राजा गार्डन कांग्रेस के सुमित त्यागी जीते।वार्ड 59 सीतापुर में भाजपा के विनीत चौहान जीते।वार्ड 60 हरिलोक से निर्दलीय आकर्षिका शर्मा जीती।
यह भी पढ़ें 👉 वार्ड 35 से कांग्रेस की पार्षद अंजू देवी का मोहल्ला अहबाब नगर में भव्य स्वागत