हरिद्वार के कनखल में पत्रकार संगठनों के विलय कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार और पदाधिकारीहरिद्वार के कनखल में पत्रकार संगठनों के विलय कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार और पदाधिकारी

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में पत्रकारिता जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (IFWJ संबद्ध) में विधिवत विलय किए जाने की घोषणा की गई। इस दौरान दोनों संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे का स्वागत किया तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने की बात कही।

यह कार्यक्रम गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, पत्रकारों के अधिकार, जनसरोकार से जुड़े विषयों और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों संगठनों के एक साथ आने से पत्रकारों के मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर का आध्यात्मिक महत्व रेखांकित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय आर्य और जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन पत्रकारिता के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। पत्रकार हितों के संरक्षण और जन सरोकार की पत्रकारिता के लिए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का आज देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विधिवत विलय कर दिया गया।

कनखल में हुई विलय की घोषणा

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी ने संगठन के विलय की घोषणा की। प्रथम पूज्य गणेश जी की चतुर्थी, हिंदी दिवस और बप्पा की ननिहाल कनखल की पवित्र भूमि—इससे अधिक शुभ संयोग और क्या हो सकता है! यह विलय पत्रकारों की आवाज को हिमालय जैसी मजबूती देगा। इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के साथियों ने एक दूसरे का स्वागत किया। यूनियन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अविक्षित रमन, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ल, वरिष्ठ सदस्य अनिरुद्ध भाटी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय रावल, प्रेस क्लब पूर्व महामंत्री महेश पारिक, गोस्वामी गगनदीप और संजय संतोषी ने खुले दिल से नए साथियों का स्वागत किया और पत्रकारों के हक व सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प दोहराया।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी ने विलय की घोषणा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम पत्रकारों के हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत सबसे बड़ी यूनियन का हिस्सा बने हैं। अब कलम के सिपाहियों की ताकत दोगुनी हो चुकी है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के महामंत्री महावीर सिंह नेगी ने विलय के अवसर पर कहा कि सभी साथियों के गहन विचार-विमर्श के बाद यह ठोस कदम उठाया गया है। पत्रकारिता के सामने खड़ी हर चुनौती का अब हम एकजुट होकर सामना करेंगे।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

विलय कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अविक्षित रमन, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ल, वरिष्ठ सदस्य अनिरुद्ध भाटी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, पूर्व महामंत्री महेश पारिक, गोस्वामी गगनदीप और संजय संतोषी सहित अन्य पदाधिकारियों ने नए साथियों का स्वागत किया।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विलय के लिए हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल, अश्विनी अरोड़ा, रविंद्र सिंह, डॉ. पंकज कौशिक, रामेश्वर दयाल शर्मा, रूपेश वालिया, मनीष कुमार, आवेश अंसारी, दीपक मौर्या, रितेश तिवारी, सुरभि गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, प्रवीण पेंग्वाल और कुलदीप उर्फ काका ने भी अपने विचार रखे और इस एकता को मील का पत्थर बताया। वहीं विनय शर्मा, संकेत वालिया, वासुदेव और मनीषा सूरी ने भी इस विलय का गर्मजोशी से स्वागत किया। गंगा की पावन धरा कनखल से उठी यह एकजुटता की गूंज पूरे उत्तराखंड में कलमकारों के भीतर नया जोश और आत्मविश्वास भर गई है।
अमित कुमार गुप्ता महासचिव

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में जनसुनवाई 38 शिकायतें पहुंचीं 18 समस्याओं का मौके पर समाधान…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *