सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़
Uttrakhand news : 8-9 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना । ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन और भी बढ़ सकती है। उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली।
पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली।यमुनोत्री धाम से लेकर यमुना घाटी में शीतलहर जारी है। यहां माइनस 5 डिग्री तापमान पहुंच गया है।
देर शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। उधर, आसपास की सहायक नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं। गरुड़ गंगा में भी पानी जम गया है। वहीं, केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है।