कांग्रेस ने शिक्षा और कानून की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कियाबिगड़ती स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Listen to this article

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़

लक्सर (फ़रमान खान) कांग्रेस ने शिक्षा और कानून की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों प्रदेश में बिगड़ती शिक्षा और कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने विरोध में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।रविवार को शुगर मिल गेट स्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदेव सिंह के घर के बाहर जुटे कांग्रेसजनों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं।

निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में गरीब का इलाज कराना मुश्किल हो गया है।अदनान नवाज खान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गई है।

जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर व्यापक आंदोलन करेगी। मौके पर संदीप चौधरी ताहिर हसन डॉक्टर ओमवीर सैनी सनव्वर अली राजा फैयाज मुकेश सैनी गुफरान अंसारी सुनील कुमार फिरोज सिद्दीकी राहुल वाल्मीकि यशपाल चौधरी अजीत सिंह राजकुमार चौहान वसीम शमशाद फुरकान संजय कर्णवाल लाल ईश्वर चंद सुरेंद्र कुमार अमरजीत सिंह आदि मोजूद रहे।

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *