“हरिद्वार गंगनहर पुलिस द्वारा बरामद चोरी की पांच मोटरसाइकिलें – 31 जुलाई 2025”“हरिद्वार गंगनहर पुलिस द्वारा बरामद चोरी की पांच मोटरसाइकिलें – 31 जुलाई 2025”

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार, :हरिद्वार जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को पकड़ा, जो बाइक चोर गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

किशोर बना बाइक चोरों का मास्टरमाइंड

दिनांक 31 जुलाई को गंगनहर पुलिस ने जब पनियाला लाठरदेवा कट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, तो एक संदिग्ध किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई — वह न केवल वाहन चोरी में शामिल था, बल्कि एक से अधिक मोटरसाइकिलें चुराकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा चुका था।

5 बाइकें बरामद, दो की पहचान जारी

पुलिस टीम ने किशोर की निशान देही पर जिन पांच मोटरसाइकिलों को बरामद किया, उनमें से तीन की पहचान हो चुकी है:1. सुपर स्प्लेंडर (काला) — UP11BK8634, मुकदमा संख्या 340/20252. मोटरसाइकिल — UK07FM2668, मुकदमा संख्या 332/20253. स्प्लेंडर प्लस (काला) — बिना नंबर, मुकदमा संख्या 337/20254. दो अन्य बाइकें — जिनकी जानकारी एकत्र की जा रही है।

SSP के निर्देशों पर गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

एसएसपी डोभाल ने वाहन चोरी को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए थे। उनके निर्देश पर एसपी ग्रामीण और सीओ रुड़की की निगरानी में पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर किशोर चोर को पकड़ने में सफलता पाई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमि का इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानीउप निरीक्षक नवीन कुमारउप निरीक्षक श्रीमती करुणा रोकलीअपर उप निरीक्षक मनीष कविहेड कांस्टेबल बृजकिशोरहेड कांस्टेबल इसरार कांस्टेबल अजय बिष्टइन सभी ने दिन-रात की मेहनत और सूझबूझ से वाहन चोर गिरोह के इस महत्वपूर्ण सदस्य को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉 “9211 कॉमेडी: सोशल मीडिया पर गंदगी की फैक्ट्री चला रहा था अमजद, हरिद्वार पुलिस ने ठोंक दिया हवालात में!”

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *