हरिद्वार जिला कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारीहरिद्वार जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने की। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 51 समस्याएं और शिकायतें दर्ज की गईं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में से 26 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए उनका त्वरित और नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता लाहौर सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने चक की पैमाईश व चकमार्ग की पैमाईश के संबंध में प्रार्थना पत्र दियां।समस्त ग्रामवासी ग्राम औरंगाबाद द्वारा अत्यधिक वर्षा के कारण ग्राम औरंगाबाद में किसानों की भूमि, ग्राम समाज की भूमि तथा पक्के श्मशान घाट पर कटाव हो गया है,इन क्षेत्रों में पिचिंग करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने सीधे रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र और विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार ने शहीद स्मारक स्थापित करने एवं मिलन केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी अरविंद कुमार पुत्र हरिचंद ग्राम लाल वाला खालसा ने विद्युत विभाग द्वारा बिजली का बिल मीटर रीडिंग के अनुसार न दिए जाने संबध में प्रार्थना पत्र दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया। प्रशासन ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे मामलों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई करें और शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।

प्रार्थी ज्ञानवती पत्नी लटूर सिंह ग्राम टिकोला बाणगंगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नाम दर्ज कर आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नज़बन ने विरासत दर्ज करने के पिछले 7 महीनों से चक्कर काट रही हु, जल्द से जल्द विरासत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रमेश चंद्र चौहान ने ग्राम आन्नेकी हेतमपुर परगना रुड़की में सेक्टर रोड खसरा नं1834,1839,1855 जो बड़े काश्तकार है,उन्होंने सेक्टर रोड एवं चकरोड को बंद कर अपने खेत में मिला लिया है,इनको अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी भुवन जोशी ने कांगड़ी में अत्यधिक वर्षा होने के कारण टीवीसी वाली गली ज्यादा वर्षा का पानी आने से क्षतिग्रस्त हो गई है।मार्ग के दोनों ओर नाली न होने से सर पानी मार्ग ने भर गया है। प्रार्थी ने क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान में भी समयबद्धता जरूरी है। शिकायतकर्ता अपनी समस्या के समाधान की स्थिति को संबंधित पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए

रसूलपुर – मीठीबेरी, लालढांग के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया गया,जिसमें क्षेत्र में झूला पुल की मांग,स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने एवं पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र दिया गया। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के लिए अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला। 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण होने के बाद अन्य शिकायतों को भी संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।

प्रशासन की ओर से शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाने से लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, जिन शिकायतों के लिए विभागीय जांच या अन्य प्रक्रिया जरूरी है, उनका निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाने से लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, जिन शिकायतों के लिए विभागीय जांच या अन्य प्रक्रिया जरूरी है, उनका निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा नियमों के अनुसार किया जाएगा।

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,डीपीआरओ मुस्तफा खां,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  नेहा झा,एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादस 14 और 16 साल के दो किशोरों की मौत…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *