जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार में गैस सिलेंडर जांच अभियानजिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार में गैस सिलेंडर जांच अभियान

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाए। आदेशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी की।

हरिद्वार में गैस सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई | 5 सिलेंडर जब्त

छापेमारी के दौरान कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बरामद किए गए, जिनमें 1 इंडेन और 4 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं। इन सभी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम और गैस आपूर्ति विनियमन आदेश 2026 के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए 41 गैस एजेंसियों पर 41 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें हरिद्वार में अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश 10 चोरी के वाहन बरामद…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *