सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जब्त करोड़ों की संपत्ति को आज आधिकारिक रूप से तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया। यह संपत्ति आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई जांच के दौरान जब्त की गई थी। अदालत के फैसले के अनुसार, शुक्रवार 14 फरवरी को सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति को सरकार के अधीन कर दिया गया।

ट्रांसफर की गई संपत्तियों में 27 किलोग्राम सोना, 1116 किलो चांदी और कई महत्वपूर्ण ज़मीनों के कागजात शामिल हैं। यह संपत्ति जयललिता के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के दौरान एजेंसियों ने जब्त की थी। जयललिता पर आरोप था कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी, जिसके बाद यह मामला अदालत में चला।

गौरतलब है कि जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह मामला लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरा और अंततः अदालत के आदेश के बाद उनकी जब्त संपत्तियों को तमिलनाडु सरकार को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब यह संपत्ति राज्य सरकार के अधीन आ गई है, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें 👉 अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक मौके से फरार !