सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश:
प्रभावित परिवारों को भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की तुरंत व्यवस्था करें।
राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाएं।
घटना का विवरण:
आग को नियंत्रण में करने के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, राजस्व और वन विभाग की टीमों ने मौके पर काम किया।
उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।लगभग 22-25 परिवार प्रभावित हुए हैं।
02 मकानों को पूर्ण रूप से और 03 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया। आग की चपेट में आकर 01 महिला की मृत्यु हुई।
आग की चपेट में आकर 01 महिला की मृत्यु हुई।
आग बुझाने के प्रयास:
फायर सर्विस गोरी, नौगांव और पुरोला टीम ने थाना मोरी पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों की मदद से सुबह 2:41 बजे तक आग पर काबू पा लिया। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 पूर्व विधायक ने किया विधायक के कार्यालय पर हमला, फायरिंग और हंगामे से मचा हड़कंप