डूंगरपुर में स्वागत समारोह के दौरान विधायक मोहम्मद शहजादडूंगरपुर में स्वागत समारोह के दौरान विधायक मोहम्मद शहजाद

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर | फरमान खान

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में उत्तर सैनी समाज द्वारा विधायक मोहम्मद शहजाद का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों और युवाओं ने भाग लिया। विधायक का फूल-मालाओं, स्वागत गीतों और पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत तथा अन्य जनहित की योजनाओं को लेकर विधायक लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की नई पहचान स्थापित हुई है, जिससे जनता में खुशी का माहौल है।

डूंगरपुर में स्वागत समारोह के दौरान विधायक मोहम्मद शहजाद

उत्तर सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक मोहम्मद शहजाद ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उनका कहना था कि इसी कारण विधायक क्षेत्र की जनता की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत: विधायक

अपने संबोधन में मोहम्मद शहजाद ने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

संबोधन में मोहम्मद शहजाद

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने विधायक के पक्ष में नारे लगाए और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और उत्साहपूर्ण माहौल ने समारोह को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें–सैनी समाज ने विधायक मोहम्मद शहजाद को दिया पूर्ण समर्थन लक्सर कैम्प कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *