सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
रुड़की। लंबे इंतजार के बाद नारसन कस्बे में उत्तराखंड परिवहन निगम का बस स्टॉपेज फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को परिवहन निगम ने इस स्टॉपेज को चालू कर दिया, जिसके बाद अब निगम की सभी बसें यहां रुकेंगी। स्टॉपेज के पुनः संचालन से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है।
करीब पांच वर्षों से यह बस स्टॉपेज बंद पड़ा था। पूर्व परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश ने इस स्टॉपेज का उद्घाटन किया था, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिल रहा था। इसके चलते परिवहन निगम को भी आर्थिक फायदा हो रहा था।
हालांकि, कुछ समय बाद यहां निगम के कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण बसों का ठहराव बंद हो गया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब स्टॉपेज के फिर से शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें 👉 ट्रक की चपेट में आकर दो बहनें घायल