सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिनांक 15 मई 2025 को पुलिस कार्यालय हरिद्वार के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने की।सम्मेलन की शुरुआत जवानों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के साथ हुई।

इसके पश्चात माह अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” और 4 महिला आरक्षियों को “वूमेन ऑफ द मंथ” के सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर एसएसपी डोबाल ने सभी को तालियों की गूंज के बीच प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जोश और धैर्य से भरी उत्तराखंड पुलिस

एसएसपी डोबाल ने अपने संबोधन में कहा, “हरिद्वार पुलिस की हर उपलब्धि के पीछे आप सभी का परिश्रम और सहयोग है। आप सभी ने हर चुनौती में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि जोश, धैर्य और मृदुभाषिता उत्तराखंड पुलिस की विशेषता है और सभी जवानों से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील की।
जलवीर मोनू को मिला विशेष सम्मान

सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण रहा जलवीर मोनू को अदम्य साहस के लिए मिला सम्मान। उन्होंने 13 मई 2025 को रुड़की के सोलानी पार्क के पास नहर में डूब रही एक किशोरी की जान बचाई। उनके साहसिक कार्य के लिए उन्हें ₹2100/- का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अप्रैल माह के “मैन ऑफ द मंथ” और “वूमेन ऑफ द मंथ”
सम्मानित पुलिसकर्मियों में शामिल रहे विभिन्न थानों और शाखाओं से चुने गए निम्नलिखित जवान:मीडिया सेल: म.का. शशि चौहानकोतवाली नगर: कां. जसविंदरश्यामपुर: म.का. श्वेताकनखल: कां. दीपक चौधरीज्वालापुर: हे.कां. सरदार सिंहबहादराबाद: उ.नि. जगमोहन सिंह, कां. शाहआलमरानीपुर: हे.कां. गोपीचंद, कां. कुंवर राणासिड़कुल: हे.कां. सुनील सैनी, अनिल कण्डारीरुड़की: कां. रईस खासकलियर: उ.नि. बबलू चौहानगंगनहर: अ.उ.नि. मनीष कविमंगलौर: कां. सुधीरभगवानपुर: कां. दीपक मंमगांईझबरेड़ा: कां. सुरेन्द्रलक्सर: कां. मनोजपथरी: कां. ब्रह्मदत्त जोशीखानपुर: उ.नि. समीप पाण्डेबुग्गावाला: उ.नि. लोकपाल परमारए.एन.टी.एफ.: म.का. चांदनीक्षेत्राधिकारी कार्यालय (लक्सर): म.का. सरिता तोमरक्षेत्राधिकारी कार्यालय (ज्वालापुर): अ.उ.नि. आनन्द पालपुलिस लाइन ज्वालापुर: कां. ललित चौहानयातायात हरिद्वार: कां. मुकेश काम्बोजयातायात रुड़की: केन ऑपरेटर दीपक चन्द्र, होमगार्ड टिंकूफायर स्टेशन मायापुर: म. फायरमैन पारुल पंवारफायर स्टेशन रुड़की: चालक सुनील खन्नादूरसंचार: हे.कां. शिवम कुमारपीएसी: कां. देवेन्द्र कुमारपुलिस कार्यालय: अनुचर राजेन्द्र सिंह
हरिद्वार पुलिस का यह सम्मेलन न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज में पुलिस के सकारात्मक योगदान को उजागर करने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी रहा। हरिद्वार पुलिस की ऐसी ही उत्कृष्ट गतिविधियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में आस्था से खिलवाड़, गंगनहर किनारे नशे में पकड़े गए युवक…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

