लंढौरा में इंसाफ या तमाशा? युवक की पिटाई, सिर के आधे बाल काटे, फिर बाजार में घुमाया – वीडियो वायरल !वीडियो वायरल !

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

रुड़की | मंगलौर कोतवाली क्षेत्र – लंढौरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। न सिर्फ उसकी पिटाई की गई, बल्कि उसके हाथ बांधकर सिर के आधे बाल भी मुंडवा दिए गए और फिर उसे पूरे बाजार में घुमाया गया।

क्या है पूरा मामला?

मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव गाधारोणा निवासी मुनासिब (पुत्र शकील) किसी काम से लंढौरा गया था। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया, हाथ बांध दिए और जमकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ का गुस्सा यहीं नहीं थमा—युवक के सिर के आधे बाल काटकर उसका हुलिया बिगाड़ दिया गया और फिर अपमानित करते हुए बाजार में घुमाया गया।

वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया छेड़खानी का मामला

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस इसे छेड़खानी से जुड़ा मामला बता रही है, जबकि कुछ लोग इसे दूसरे कोण से जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, एक की दर्दनाक मौत

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *