वार्ड नंबर 52 अहबाब नगर: सुनील पांडे ने फिर लहराया जीत का परचम, शेर खान ने निभाई अहम भूमिकाशेर खान ने निभाई अहम भूमिका
Listen to this article

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार:नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 52 अहबाब नगर ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी सुनील पांडे ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में जनता का विश्वास अब भी उनके साथ है।

इस बार सुनील पांडे को पूर्व कांग्रेस नेता शेर खान का पूरा समर्थन मिला। शेर खान ने चुनाव प्रचार में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया और वार्ड में भाजपा को विजय दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Oplus_16908288

सुनील पांडे ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड की जनता और अपनी टीम की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जनता की है, जिन्होंने उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया।

शेर खान की भूमिका सराहनीय

Oplus_16908288

पूर्व कांग्रेस नेता शेर खान ने पार्टी से अलग होकर भाजपा प्रत्याशी सुनील पांडे का समर्थन किया और उनके प्रचार अभियान को नई ऊंचाई दी। क्षेत्र में उनके प्रभाव और मेहनत ने भाजपा की जीत को मजबूत किया।

जनता ने जताया विश्वास

Oplus_16908288

वार्ड 52 की जनता ने एक बार फिर से सुनील पांडे पर अपना भरोसा जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में वार्ड का विकास हुआ है, और वे आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य की उम्मीद कर रहे हैं।

चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और अपनी जीत का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार सीट चुनाव परिणाम: कौन जीता, किसने मारी बाज़ी? वार्ड 1 से वार्ड 60 तक ….

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *