ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को सितारगंज रोड स्थित शिवा ढाबा पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर भय का माहौल पैदा कर दिया। घटना में ढाबा मालिक और कर्मचारियों के साथ विवाद के बाद हमलावरों ने फायरिंग की और तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पुलिस कार्रवाई:
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने टीम गठित कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिए।
गठित टीम: पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, और पुलभट्टा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित की गई।
जांच का तरीका: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच की गई।
घटना में शामिल आरोपी: जांच में पाया गया कि घटना में उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर और भूडिया कॉलोनी के रहने वाले 7 लोग शामिल थे।आरोपियों ने स्विफ्ट कार (UK 06Z 0792) से ढाबे पर पहुंचकर मैनेजर गौरव पर फायरिंग और बलवा किया।
गिरफ्तारी:

1. गुरमीत सिंह बाजवा उर्फ सोनू, निवासी भूडिया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली।
2. सतनाम सिंह, निवासी भूडिया कॉलोनी, थाना बहेड़ी।
3. गुरमीत सिंह, निवासी ग्राम छितौना मलपुर, थाना बहेड़ी।
4. सुखविंदर सिंह धनौवा उर्फ निक्कू, निवासी ग्राम छितौना मलपुर, थाना बहेड़ी।
पुलिस टीम:
गिरफ्तारी अभियान में शामिल अधिकारी:प्रदीप मिश्रा, थानाध्यक्ष पुलभट्टाउप निरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी बराउप निरीक्षक धीरज वर्माअपर उप निरीक्षक प्रताप सुयालहेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, रमेश सतीकांस्टेबल महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, इंद्रप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, अभय कुमार।
यह भी पढ़ें 👉 चुनावी महौल में खूब हो रही है अवैध शराब सप्लाई , 21 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ़्तार