जौलजीबी मेले में हंगामा: 4 कांग्रेस नेता गिरफ्तार, विधायक हरीश धामी पर केसजौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

रिपोर्टर (उमरा)

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

Pithoragarh। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने नामजद कांग्रेस के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। विधायक ने सीएम के जाने के बाद कार्यक्रम में हंगामा किया। माइक तोड़ा और कुर्सियां फेंकी। भाजपा को चुनौती देते हुए आरोप लगाया कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को बोलने का मौका नहीं दिया गया।एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों को देखते हुए कार्रवाई की।

जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे और तोड़फोड़

गिरफ्तार लोगों में राम सिंह रोकाया निवासी सूबा, धारचूला हाल हाटदेवल, सौरभ मर्तोलिया निवासी सिरदांग हाल ग्वालगांव, नृप सिंह निवासी सिनेमा लाइन धारचूला और विक्रम दानू निवासी पथरकोट गैला मुनस्यारी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने, वादी व गवाहों को डराने-धमकाने या प्रभावित करने की आशंका को खत्म करने और न्यायालय में आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चारों की गिरफ्तारी जरूरी थी। बता दें कि 14 को मेले के उद्घाटन के बाद हुए विवाद और हंगामे के बाद पुलिस ने अगले दिन धारचूला विधायक हरीश धामी समेत कुल छह नामजद पर मुकदमा दर्ज किया था।कांग्रेस विधायक धामी के खिलाफ मामला दर्ज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बोलने का मौका नहीं मिलने से कथित तौर पर नाराज कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा मंच पर तोड़फोड़ करने के आरोप में उनके खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने भारत-तिब्बत सीमा पर जौलजीबी मेले का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने बोलने की अनुमति न दिए जाने से नाराज होकर मंच पर तोड़-फोड़ की थी।

यह भी पढ़ें –Haridwar अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला आया सामने युवकों पर कार्रवाई…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *