सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास निगलाट में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और नदी में समा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:45 बजे डायल 112 के माध्यम से निगलाट कैंची धाम के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
सर्च अभियान के दौरान यूपी नंबर की कार (UP25EJ-4586) गहरी खाई में नदी में गिरी मिली। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांचों को बाहर निकाला। इनमें संदीप शर्मा (मनकापुर, थाना भुता, बरेली) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
हादसे में संदीप शर्मा निवासी मनकापुर, थाना भुता, जिला बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल अनुज तिवारी (29) निवासी शेखपुर, थाना भुता, बरेली, सनी (23), रवि और संचित तिवारी (26) निवासी बरेली को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। बताया गया है कि हादसे के समय अनुज तिवारी कार चला रहा था।
भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल तारा कंबोज, हरीश बिष्ट, महेश गोस्वामी और होमगार्ड राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे। पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता से खाई में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें –कैंची धाम जाने वालों के लिए जरूरी खबर 6 से 8 नवंबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू कई रास्तों पर रहेगी पाबंदी…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

