रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार जिला इकाई के गठन को लेकर प्रेस क्लब सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, 25 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने की। इस दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के पालन पर जोर दिया गया। एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नामों की घोषणा की। उपस्थित पत्रकारों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक में संगठनात्मक समन्वय और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई। संगठन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने आपसी समन्वय को जरूरी बताया। वहीं, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए पत्रकारों के बीच सहयोग और समन्वय बनाए रखना जरूरी है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं। बैठक में उनके अनुभव से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। महामंत्री जोगेंद्र मावी को भी संगठनात्मक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके लिए अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।
इस अवसर पर राहुल वर्मा, सुनील पाल, राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, रविंद्र पाल सिंह, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी और अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – पितृ अमावस्या पर नारायणी शिला पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह बुजुर्गों-बच्चों की सुरक्षा पर खास निर्देश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

