रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार 2026। हरिद्वार जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चंडी चौक, चंडी पुल, आयरिश पुल के पास, बैरागी कैंप और दक्षद्वीप सहित कई स्थानों पर पहुंचकर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने डामरीकरण और पेंचवर्क में तेजी लाने के साथ श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा लंबित कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत के काम में अनावश्यक देरी न हो। जिन स्थानों पर काम अभी बाकी है, वहां पर्याप्त श्रमिक और संसाधन लगाकर कार्य तेजी से पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सभी चिन्हित स्थानों पर डामरीकरण एवं पेंचवर्क का कार्य तेज गति से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क मरम्मत का कार्य लंबित है, वहां पर्याप्त संख्या में श्रमिक एवं संसाधन बढ़ाकर कार्य की गति में तेजी लाई जाए।

चंडी चौक से आयरिश पुल तक सड़कों की स्थिति का जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चंडी चौक और चंडी पुल के आसपास सड़क की स्थिति देखी। उन्होंने चंडी पुल के मरम्मत कार्य की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य इस तरह किया जाए कि आम लोगों को लंबे समय तक आवागमन में परेशानी न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण से जुड़े कार्यों को आवश्यक समन्वय के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आयरिश पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क पर चल रहे पेंचवर्क और डामरीकरण के कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क पर जहां भी गड्ढे या क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जाए।
बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण
दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण से जुड़े कार्यों को आवश्यक समन्वय के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। समय पर काम पूरा करने के साथ पुल की मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर पेंटिंग एवं वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क किनारे के क्षेत्रों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जा सके। इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था और सड़क के आसपास की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने एनएच के आधिकारियों को निर्देश दिए है कि शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक सड़कों का पेंचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राजमार्ग विशाल गोयल,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार,डिप्टी मैनेजर एनएच प्रज्वल चौहान,कॉन्ट्रैक्टर अमित जैन,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – एसपी सिटी दीपक सिंह का श्यामपुर कोतवाली में औचक निरीक्षण लंबित विवेचनाओं पर दिए सख्त निर्देश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

