बेलड़ा ग्राम पंचायत में महिलाओं द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधनबेलड़ा ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 25 अगस्त 2026।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत रुड़की ब्लॉक की बेलड़ा ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना सफल होने पर बेलड़ा मॉडल को प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों में भी लागू करने की तैयारी है।

इस पहल में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रमुख भूमिका दी गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रही हैं। इसके लिए प्रत्येक परिवार से मात्र 30 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।

ग्रामीण आजीविका मिशन की भूमिका

बेलड़ा ग्राम पंचायत में महिलाओं द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। इन महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस सेवा के लिए प्रति घर मात्र तीस रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

CDO ने बेलड़ा पहुंचकर देखा कूड़ा संग्रहण का मॉडल

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र ने ग्राम पंचायत बेलड़ा का निरीक्षण कर वहां चल रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे घर-घर कूड़ा संग्रहण की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान उन्होंने देखा कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में नियमित रूप से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है, जिससे गांव में स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

बेलड़ा ग्राम पंचायत में महिलाओं द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र ने आज ग्राम पंचायत बेलड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे घर-घर कूड़ा कलेक्शन की विधि को समझा। उन्होंने देखा कि किस प्रकार ग्राम प्रधान के नेतृत्व में नियमित रूप से कचरा संग्रहण किया जा रहा है, जिससे गांव में स्वच्छता की अलख जगी है। इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्साह को देखते हुए, मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को प्रत्येक विकास खंड से 10-10 ग्राम प्रधानों की टीमें बनाकर बेलड़ा मॉडल का अध्ययन भ्रमण कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। महिलाओं की भागीदारी से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में यह पहल न केवल ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेलड़ा ग्राम पंचायत का यह मॉडल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

स्वच्छता कंट्रोल रूम करेगा सहयोग और दिलवाएगा सुविधा

बेलड़ा ग्राम पंचायत

मुख्य विकास अ​धिकारी ने बेलड़ा की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों में इस तरह की कार्यप्रणाली लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने स्वच्छता कंट्रोल रूम के प्रभारी नोडल स्वजल चंद्रकांत म​णि त्रिपाठी को निर्दे​शित किया है कि वह ग्राम पंचायतों से मिलने वाली ​शिकायतों को सूचीबद्ध करेंगे। वहीं कंट्रोल रूम में आने वाले सुझाव या संसाधन आदि के लिए भेजी गई डिमांड को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बेलड़ा की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों को सक्रिय करने के लिए सभी खंड वि​कास अ​धिकारियों को ग्राम पंचायतों से प्रधानों का समूह बनाकर कार्यप्रणाली की परख कराने और इसी तर्ज पर कूड़ा प्रबंधन के निर्देश भी जारी किए हैं। स्वच्छता कंट्रोल रूम में 8273371714 नंबर पर कोई भी अपनी समस्या और ​सुझाव रख सकेगा।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, Burger King से लिए तेल-दूध के सैंपल; कलियर उर्स में भी छापेमारी…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *