कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs को सम्मानित करते पुलिस अधिकारीभगवानपुर में कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

भगवानपुर, 16 अगस्त 2026 | संवाददाता

कांवड़ मेला 2026 के सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण समापन के बाद भगवानपुर में विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कोतवाली भगवानपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी SPOs को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने कांवड़ मेले के दौरान विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि विशाल कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में SPOs का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी

कांवड़ मेला 2026 के सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण समापन के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16.08.2026 को कोतवाली भगवानपुर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले सभी विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को सम्मानित किया गया।

SPOs को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि SPOs द्वारा मेले के दौरान किए गए उत्कृष्ट सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा एवं निस्वार्थ सेवा के कारण कांवड़ मेला 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। पुलिस प्रशासन उनके योगदान की सराहना करता है।

समारोह के दौरान सभी SPOs को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विशेष पुलिस अधिकारियों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण रहता है।

यह भी पढ़ें –LPG :16 अगस्त के बाद LPG सिलेंडर बुकिंग में आएगी परेशानी? आज ही करा लें ये जरूरी काम

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *