सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। उत्तराखंड में बाल संरक्षण और किशोर पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार स्थित राजकीय विशेष गृह परिसर में राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग ₹555.15 लाख (5.55 करोड़ रुपये) की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक भवन प्रदेश में अपनी तरह की पहली सरकारी संस्था होगी, जो विधि-विवादित किशोरों के संरक्षण, शिक्षा और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के तहत वर्तमान में हरिद्वार में विशेष गृह और प्लेस ऑफ सेफ्टी एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। लेकिन बढ़ती जरूरतों और संवेदनशील मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अलग भवन के निर्माण को स्वीकृति दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विधि-विवादित किशोरों को केवल संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह भवन किशोरों के पुनर्वास एवं भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मंत्री ने कार्यक्रम के उपरांत राजकीय बाल देखरेख गृह, संप्रेक्षण गृह (किशोर) एवं राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में बातचीत की तथा अधिकारियों को बच्चों के सर्वोत्तम हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
हरिद्वार में राज्य के जघन्य अपराधों में विधि-विवादित किशोरों के लिए विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी संचालित हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद तथा कैनवास पेंटिंग, फाइल फोल्डर निर्माण और भीमल पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास का कार्य किया जा रहा है।

हरिद्वार में वर्तमान में जघन्य अपराधों में विधि-विवादित किशोरों के लिए संचालित विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां कैनवास पेंटिंग, फाइल फोल्डर निर्माण, भीमल पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा किशोरों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिसर में जल्द ही पॉटरी यूनिट स्थापित करने की भी योजना है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बाल संरक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बनने वाला यह प्लेस ऑफ सेफ्टी भवन सामाजिक न्याय और बाल कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा, जिससे विधि-विवादित किशोरों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।

किशोरों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से यहां शीघ्र ही पॉटरी यूनिट स्थापित किए जाने की भी योजना है।
इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में राज्य के पहला राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी भवन का निर्माण सामाजिक न्याय और बाल कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इससे विधि-विवादित किशोरों को बेहतर आवास, शिक्षा, परामर्श, कौशल विकास एवं पुनर्वास की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संतोष रावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष रावत ने किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार जनसुनवाई में 100 शिकायतें दर्ज 55 का मौके पर निस्तारण डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

