सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस ने स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों की साझा जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद की अध्यक्षता में यह गोष्ठी चौकी शांतरशाह परिसर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट संचालक और ढाबा संचालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों (शिव भक्तों) को स्वच्छ, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त वैष्णव भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

साथ ही होटल एवं प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनियमितता से बचने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से प्रशासन एवं पुलिस का पूर्ण सहयोग करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
इसके अलावा होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कालाबाजारी या शिकायत की स्थिति से बचने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उपस्थित सभी व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें –कांवड़ यात्रा 2026: हरिद्वार में युद्धस्तर पर तैयारियां, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

