कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ियों की कटाई और गंगा घाटों का मरम्मत कार्यहरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम और आवश्यक निर्माण कार्य 25 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि लाखों शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांवड़ पटरी मार्ग, गंगा घाटों और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ियों की कटाई और गंगा घाटों का मरम्मत कार्य

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विशनोई अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है। जिसमें रानीपुर झाल, पथरीपुल, इमली खेड़ा क्षेत्र सम्मलित है इसके साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग पर जो भी स्थाई एवं अस्थाई शौचालय है उनका मरम्मत कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों का मरम्मत एवं सुरक्षा के लिए रेलिंग/जंजीर लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही रुड़की एवं हरिद्वार डिविजन द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कांवड़ पटरी मार्ग में झाड़ी कटान का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, महेश बिश्नोई ने बताया कि सभी टीमें ग्राउंछड पर सक्रिय हैं और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत तय समय-सीमा से पहले ही कांवड़ पटरी मार्ग को पूरी तरह सुगम और साफ-सुथरा बना दिया जाएगा।

हरिद्वार में कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ियों की कटाई और गंगा घाटों का मरम्मत कार्य

प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं और निर्धारित समय से पहले ही कांवड़ मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित, साफ-सुथरा और सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से कार्यों की निगरानी भी की जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में देशभर से लाखों शिवभक्त पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें –डूबने से किशोर की मौत, सड़क हादसे में युवक की जान गई, डीएम ने जारी किया हाई अलर्ट…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *