उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर! यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”लगातार बारिश के बीच हरिद्वार में अलग-अलग घटनाओं में डूबने और सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दीवार गिरने से चार महिलाएं घायल, जबकि बाणगंगा नदी में फंसे ग्रामीणों और मवेशियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

हरिद्वार। जनपद में लगातार बदलते मौसम और भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने शनिवार को जिले की ताजा आपदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आधारभूत संरचनाओं की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में जनपद में मौसम सामान्य है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं नियंत्रण में हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में बारिश के दौरान कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें दो लोगों की मौत, चार महिलाओं के घायल होने और एक सफल रेस्क्यू अभियान की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान लालचंदवाला निवासी 16 वर्षीय समद की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को तालाब से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

उन्होंने अवगत कराया कि 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के पास एक तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी समद (उम्र 16 वर्ष) की डूबने से मृत्यु हो गई। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। 10 जुलाई सिडकुल थाना क्षेत्र में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार रिशु (उम्र 17 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को उपलब्ध कराई गई।


रुड़की तहसीलदार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 10 जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा के कारण लण्ढौरा की रविदास बस्ती में एक मकान की दीवार धंसने से उसकी छत ढह गई। इस हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। घायलों मे शाहिस्ता (25 वर्ष), आयशा (10 वर्ष), अलतमास (35 वर्ष) एवं गरीवनी (70 वर्ष) शामिल है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) खंड के अधिकारियों के अनुसार, जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख मार्ग, संपर्क मार्ग और पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इन पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारी (SDM), तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशन दिए गए हैं यदि कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो बिना समय गंवाए त्वरित राहत एवं बचाव (Rescue) कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल अनुग्रह सहायता राशि व अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाने के भी निर्देश दिए गए है।

जिला प्रशासन के अनुसार लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के अधिकारियों ने सभी प्रमुख सड़क मार्गों, संपर्क मार्गों और पुलों का निरीक्षण किया है। फिलहाल जिले के सभी प्रमुख मार्ग सुरक्षित हैं और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और जिला स्तरीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की आपदा या अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुग्रह सहायता राशि और अन्य आवश्यक राहत सामग्री बिना विलंब उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – परमार्थ निकेतन का अभिनव स्वास्थ्य अभियान हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सैकड़ों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *