भगवानपुर विकासखंड में आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस शिविर में मौजूद अधिकारी और लाभार्थीभगवानपुर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान को मिला शानदार प्रतिसाद। सेवा पखवाड़ा शिविर एवं तहसील दिवस में 1435 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया, जबकि 40 शिकायतों में से 16 का मौके पर समाधान किया गया। प्रशासन ने शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में सेवा पखवाड़ा शिविर एवं तहसील दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शिविर में 1435 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जबकि अलग-अलग विभागों से संबंधित 40 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

भगवानपुर विकासखंड में आयोजित सेवा पखवाड़ा

आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासीयों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, जल निकासी, आदि से सम्बंधित समस्याये दर्ज करायी गयी जिसमें मेनपाल सैनी, निवासी ग्राम बिंडू खड़क, तहसील भगवानपुर ने संपत्ति पर्ची में पिता का नाम संशोधित कर नई संपत्ति पर्ची जारी किए जाने की मांग, प्रमोद कुमार, निवासी ग्राम बढ़ेड़ी बुजुर्ग ने पैतृक मकान का ताला तोड़कर सामान निकालने एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, ग्राम सरठेड़ी शाहजहाँपुर एवं अलीपुर खतौला के कृषकगण ने बंद किए गए चकमार्ग की पैमाइश, निशानदेही एवं मार्ग बहाल किए जाने की मांग रामपाल, निवासी ग्राम मोहितपुर ने चकमार्ग (खसरा संख्या-23) से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग, अंजू देवी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड संख्या-10, मजाहिदपुर सतीवाला ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन एवं सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग, संजय कुमार, निवासी वार्ड संख्या-1, नगर पंचायत खानपुर ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की लंबित जांच शीघ्र पूर्ण कर कार्रवाई किए जाने की मांग, रोहित कुमार, सफाई कर्मचारी, तहसील भगवानपुर ने पाँच माह के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग, मोहम्मद मुस्तफा, ग्राम प्रधान, ग्राम मोहितपुर, विकासखंड भगवानपुर ने चकबंदी प्रकरण में लंबित स्थलीय निरीक्षण शीघ्र कराए जाने की मांग।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री एवं सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के प्रभारी सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

तहसील दिवस शिविर में मौजूद अधिकारी और लाभार्थी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्रीय जनता की जो भी समस्याएं हैं उस समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे करने के उद्देश्य से सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सेवा सप्ताह एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई है उसका संबंधित विभागो द्वारा समय सीमा के अंतर्गत प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाए तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

भगवानपुर विकासखंड में आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस शिविर में मौजूद अधिकारी और लाभार्थी

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करते हुए देश का पहला राज्य बना है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू हुआ है जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम, उद्योग तथा अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी । पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन! ऑपरेशन प्रहार में 4 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में दहशत…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *