दरगाह कलियर में गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाती हरिद्वार पुलिसहरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल! दरगाह कलियर में जियारत के दौरान परिवार से बिछड़े 8 वर्षीय अरसान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाह कलियर में अपने परिवार से बिछड़े 8 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और सक्रियता से मासूम सुरक्षित मिल गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार सोमवार 6 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के इस्लामनगर निवासी जाने आलम की पत्नी अपने परिवार के साथ दरगाह कलियर में जियारत के लिए आई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे उनका 8 वर्षीय पुत्र अरसान अचानक बिना बताए कहीं चला गया। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजन थाना कलियर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर तत्काल कलियर पुलिस द्वारा डे ऑफिसर , चेतक कर्मचारी गण , प्राइवेट टीम व ऑफिस से महिला कर्मचारीगण को तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश हेतु दरगाह क्षेत्र, नहर पटरी रिक्शा स्टैंड आदि क्षेत्र में रवाना किया गया। कलियर पुलिस के त्वरित व सार्थक प्रयास करने के बाद उक्त बच्चा सकुशल रेन बसेरा के पास बरामद कर लिया गया है।बच्चे को सकुशल पाकर उक्त बच्चे के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया।

अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालु अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और यदि कोई बच्चा गुम हो जाए तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें –भगवानपुर में ढाबे पर अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में कार्रवाई…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *