मुहर्रम को लेकर बहादराबाद और शांतरशाह में आयोजित पुलिस-जनप्रतिनिधि बैठकमुहर्रम को लेकर बहादराबाद और शांतरशाह में आयोजित पुलिस-जनप्रतिनिधि बैठक

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस ने चौकी बाजार बहादराबाद एवं शांतरशाह चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, ताज़िया कमेटियों और गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक गरिमा के साथ पर्व मनाने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक चौकी बाजार बहादराबाद और शांतरशाह पर आयोजित की गई।

मुहर्रम को लेकर बहादराबाद और शांतरशाह में आयोजित पुलिस-जनप्रतिनिधि बैठक

पुलिस ने गौष्ठी मे मौजूद लोगो से अपील की कि वे त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।ताज़िए की ऊँचाई सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए।जुलूस के दौरान डीजे (DJ) बजाने, हथियारों के प्रदर्शन, और भड़काऊ नारेबाज़ी करने पर पूरी तरह रोक की जानकारी दी गई।

कानून व्यवस्था/ क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाने के सम्बन्ध मे बताया गया।

मौजूदा लोगो

मौजूदा लोगो ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूरा सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया।

बैठक में मौजूद ताज़िया कमेटियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण साबित हुई, जिससे त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात! रसूलपुर मीठीबेरी में बनेगा मिनी स्टेडियम, जल्द शुरू होगा झूला पुल निर्माण…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *