राजपुर क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बरामद नकदी और जुए का सामानराजपुर क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बरामद नकदी और जुए का सामान

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने अमेरिकी नागरिक सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा, ताश की गड्डियां, डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार राजपुर क्षेत्र में एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में थाना राजपुर पुलिस एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से हेलीपैड के पीछे स्थित एक मकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि मकान के भीतर चार अलग-अलग टेबलों पर संगठित तरीके से जुआ खेला जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्तियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

राजपुर क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बरामद नकदी और जुए का सामान

पुलिस ने मौके से 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस तथा 118 गेमिंग चिप्स बरामद कीं। बरामद सामग्री से स्पष्ट हुआ कि जुए का यह अड्डा काफी समय से संचालित किया जा रहा था और यहां बड़े स्तर पर सट्टेबाजी एवं जुआ गतिविधियां चल रही थीं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना राजपुर के थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी रणनीति और पुलिस टीम की सतर्कता के चलते गोपनीय सूचना को सफल कार्रवाई में बदलते हुए अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया।

थाना राजपुर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

एसएसपी देहरादून ने कार्रवाई में शामिल पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें –ओवरलोडिंग पर हरिद्वार खनन सामग्री से भरी 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *