जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर, ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
उत्तराखंड | राजनीति | खटीमा समाचार | सरकारी योजनाएं
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान अकादमी, नानकमत्ता के ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बैठक और सम्मान समारोह के बाद जनपद अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, फरजाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें–खटीमा में सीएम धामी का बड़ा दौरा: जनता से मिले, सुनी समस्याएं, 89 लाख की योजनाओं का लोकार्पण…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

