सुल्तानपुर आदमपुर स्थित दरगाह हजरत बाबा सुल्तानशाह पीर पर उर्स की तैयारियों का दृश्य”सुल्तानपुर आदमपुर स्थित दरगाह हजरत बाबा सुल्तानशाह पीर पर उर्स की तैयारियों का दृश्य”

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर से रिपोर्ट (फ़रमान खान)

लक्सर
लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर स्थित दरगाह हजरत बाबा सुल्तानशाह पीर बाबा रहमतुल्लाह अलैह पर लगने वाला 34वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 25 मई 2026 को बड़े ही अदब, अकीदत और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

उर्स मुबारक को लेकर दरगाह परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला कार्यक्रम भी है, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं।

उर्स के अवसर पर बाबा गद्दी नशीन मरहूम बाबा शेरअली के पुत्र शमशेर अली के निवास स्थान से चादर शरीफ उठाई जाएगी। यह चादर जुलूस के रूप में दरगाह शरीफ तक पहुंचेगी, जहां अकीदतमंदों द्वारा फूलों और इत्र के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दरगाह परिसर में फातिहा, दुआ और अन्य धार्मिक रस्में अदा की जाएंगी।

आयोजन समिति के अनुसार उर्स के दौरान नमाज-ए-ईशा के बाद रातभर कव्वाली का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे, जिसमें बाबा सुल्तानशाह पीर की शान में कलाम पढ़े जाएंगे। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की भी व्यवस्था की जा रही है। दरगाह हजरत बाबा सुल्तानशाह पीर की पहचान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। हर वर्ष यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और अन्य समुदायों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर चादर पेश करते हैं और अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा की दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था वर्षों से बनी हुई है। लोग यहां परिवार की खुशहाली, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक शांति की मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। उर्स के दौरान पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक माहौल में रंगा नजर आता ह उर्स आयोजन की व्यवस्थाओं में खिदमतगार एवं वरिष्ठ समाजसेवी आजम भारती की भूमिका इस बार भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कई वर्षों से वह उर्स के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग करते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आजम भारती सामाजिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र में भाईचारे की मिसाल माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि उनकी देखरेख में श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग, लंगर, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य लगातार बैठकें कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। उर्स आयोजन समिति ने प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम जरूरी हैं।

स्थानीय प्रशासन से भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और मेडिकल सहायता जैसी सुविधाओं को लेकर सहयोग मांगा गया है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि प्रशासन का सहयोग मिलने से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दरगाह हजरत बाबा सुल्तानशाह पीर का सालाना उर्स अब केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का प्रतीक बन चुका है। यहां हर वर्ग और हर समुदाय के लोग मिलकर आयोजन को सफल बनाते हैं।

उर्स के दौरान स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ मिलता है। मेले जैसा माहौल बनने से क्षेत्र में रौनक बढ़ जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आयोजन समिति के अनुसार हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग उर्स में शामिल होने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी बनाई जा रही है।

समिति ने लोगों से अपील की है कि उर्स के दौरान शांति, भाईचारा और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन और आयोजन समिति का सहयोग करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इस अवसर पर शमशेर अली, मौलाना इकराम, फिरोज खान, अफजाल, अशरफ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उर्स की तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें– विधायक शहजाद विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा विशेषाधिकार हनन पत्र…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *