लक्सर में विधायक के समर्थन में बैठक करते मदरसा संचालक और प्रबंधकलक्सर में विधायक के समर्थन में बैठक करते मदरसा संचालक और प्रबंधक

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर से रिपोर्ट (फ़रमान खान)

लक्सर। लक्सर क्षेत्र में हाल के दिनों में विधायक को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर किए जा रहे आरोपों के बीच अब क्षेत्र के विभिन्न मदरसा संचालक और प्रबंधक खुलकर विधायक के समर्थन में सामने आए हैं। मदरसा संचालकों ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष और निजी स्वार्थ के चलते विधायक की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।

मदरसा संचालकों ने कहा कि विधायक ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, मूलनिवास, अल्पसंख्यक कल्याण और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों को विधायक ने मजबूती के साथ हर मंच पर उठाया है। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

लक्सर में विधायक के समर्थन में बैठक करते मदरसा संचालक और प्रबंधक

मदरसा संचालकों का कहना है कि विधायक ने केवल एक वर्ग विशेष नहीं बल्कि सर्व समाज की समस्याओं को विधानसभा से लेकर जनसभाओं तक प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, युवाओं को अवसर दिलाने और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विधायक लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संचालकों ने कहा कि मदरसा बोर्ड से जुड़े मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक ने समय-समय पर अधिकारियों और सरकार के सामने अपनी बात रखी। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी प्राथमिकता के साथ उठाया गया।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक विरोधी विधायक की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से परेशान होकर झूठे आरोपों और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है और सच से भली-भांति परिचित है। मदरसा प्रबंधकों ने कहा कि विधायक की जनसेवा और निष्पक्ष कार्यशैली से क्षेत्र की जनता अच्छी तरह परिचित है। ऐसे में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का कोई असर जनता पर नहीं पड़ने वाला।

उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे हैं और हर समाज के लोगों को समान रूप से सम्मान दिया है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। संचालकों ने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी की छवि खराब करना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है। मदरसा संचालकों ने कहा कि समाजहित में किए गए कार्यों को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचें और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

मदरसा संचालकों ने विधायक के समर्थन में खोला मोर्चा

संयुक्त बयान में मदरसा संचालकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विधायक का सहयोग और मार्गदर्शन समाज को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में विधायक की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संचालकों ने कहा कि समाज के लोग उम्मीद करते हैं कि विधायक आगे भी शिक्षा, युवाओं और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता समय आने पर दुष्प्रचार करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

इस दौरान क्षेत्र के अनेक मदरसा संचालक और प्रबंधक मौजूद रहे। इनमें मदरसा जामिया तुससुफ्फा, मदरसा गुलशन ए तालीम, मदरसा बहार ए चमन भोगपुर, मदरसा नूर साबरी, मदरसा चिराग ए तालीम, मदरसा जन्नतुल निशा, मदरसा जामिया अदबियात, मदरसा तमन्ना ए तालीम और मदरसा जामिया नबी ए शान सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच और विकासपरक राजनीति जरूरी है।

मदरसा संचालकों ने अंत में सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति से बचना चाहिए और विकास के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन झूठे आरोपों और भ्रामक प्रचार से समाज में गलत संदेश जाता है। इसलिए जिम्मेदारी के साथ राजनीति और सार्वजनिक बयानबाजी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें– लक्सर विधायक शहजाद का पलटवार जनहित की आवाज़ उठाना बंद नहीं करूंगा…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *